खंडवा-इंदौर रोड पर बस और ट्रक की टक्कर, एक की मौत, 8 लोग घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 खंडवा। खंडवा-इंदौर रोड पर एक बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। घटना देशगांव के पास तड़के पांच बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार ट्रक और बस की भिड़ंत में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। हादसा इंदौर- इच्छापुर हाइवे पर देशगांव के पास तोरणी फाटा पर हुआ।

बस महाराष्ट्र से इंदौर जा रही थी। जबकि ट्रक इंदौर की ओर से आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ। घायलों को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच मे जुट गई है।

211 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!