देशभर से आए प्रशंसकों की मांग- किशोर कुमार को मिले भारत रत्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 खंडवा। हरफनमौला किशोरकुमार को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने और उनके पुश्तैनी मकान को हैरिटेज घोषित करने की मांग को लेकर देशभर में उनके प्रशंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के अलग-अलग शहरों से आए ऐसे ही प्रशंसकों का जमावड़ा को खंडवा में लगा।

विभिन्‍न प्रांतों के प्रशंसक पहुंचे

प्रदेशभर सहित पश्चिम बंगाल, कोलकाता, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रांतों के प्रशंसकों ने शहर में रैली निकाली। शहरवासी भी इनकी मांग को समर्थन देते हुए रैली में शामिल हुए। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। किशोरकुमार की समाधि पर गीत भी गुनगुनाए गए। गौरीकुंज सभागृह में भी किशोर नाइट का आयोजन हुआ।
चाहने वालों का लगा मेला
किशोरकुमार का जन्मदिन था और ना ही उनकी पुण्यतिथि थी, बावजूद इसके किशोरकुमार की समाधि पर उनके चाहने वालों का मेला लगा। अवसर था किशोरकुमार को भारत रत्न दिलाने और उनके आवास गांगुली हाउस को हेरिटेज घोषित एक स्वर में आवाज उठाने का।
रैली भी निकाली गई
किशोर प्रेमी एकत्र हुए और रैली निकाली गई। इस रैली में भारत रत्न किशोर कुमार ग्रुप कोलकाता, किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच, किशोर फ्रेंस क्लब, सद्भावना मंच के तत्वावधान के पदाधिकारी व सदस्यों सहित बड़ी संख्या में किशोरकुमार के अन्य प्रशंसक भी शामिल हुए। नगर निगम चौराहे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सभी किशोरप्रेमियों ने अनुरोध पत्र तहसीलदार महेंद्र सिंह सोलंकी को सौंपा गया।
79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!