भीड़ भरे बाजार में महिला की चेन खींची, लोगों ने आरोपित युवती को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। शहर के भीड़ भरे बाजार क्षेत्र में भी अपराधी बेखौफ वारदात करने से नहीं डर रहे हैं। शहर के अलंकार मार्केट क्षेत्र में ऐसी ही घटना हुई, जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। बाजार में कुछ सामान खरीदने पहुंची महिला के गले से चेन खीचकर एक युवती भागी, जिसका पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया।

बाइक सवार साथ होने की अटकलें

लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस युवती को लेकर थाने पहुंची। बताया गया कि महिला का मंगलसूत्र मौके पर ही बरामद कर लिया गया। युवती के साथ एक बाइक सवार के होने की बातें भी लोगों ने की लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार रेवाबाग क्षेत्र निवासी महिला बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए पहुंची थी। वह एक दुकान पर सामान ले रही थी, तभी उसके पास कुछ देर तक खड़ी रही युवती ने महिला का मंगलसूत्र छीना और भाग निकली।

मौके से गायब हो गया

कुछ लोगों ने यह भी बताया कि युवती के साथ एक व्यक्ति मोटर साइकल पर सवार भी था, लेकिन वह मौके से गायब हो गया। इधर घटना के तुरंत बाद लोगों ने पीछा कर युवती को तीन बत्ती चौराहा के पास पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सोने का मंगलसूत्र खींचने वाला आरोपी भागने में सफल हो गया लेकिन आरोपी की सहयोगी को पकड़ लिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

लोगों ने मौके से ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और युवती एवं पीड़ित महिला को लेकर थाने पर पहुंची। सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाने में महिला से घटना को लेकर आवेदन लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस युवती के कथित सहयोगी के बार में पड़ताल कर रही है। इधर भरे बाजार में दिन दहाड़े वारदात होने से महिला काफी घबरा गई थी।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!