Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

किराएदार ने पत्नी को अपशब्द कहे तो भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी

2 min read
Text Size:

सागौर। खेड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर पिछले दिनों खेत के किनारे एक शव मिला था। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवक की हत्या उसके ही मकान मालिक ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर की। मुख्य आरोपित ने बताया कि युवक ने उसकी पत्नी के लिए अपशब्द कहे थे इसलिए उसकी हत्या की। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

खेड़ा मार्ग पर मिला था शव

पुलिस जानकारी के अनुसार खेड़ा मार्ग पर युवक का शव मिला था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नरबत सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह युवक की पहचान अजय पुत्र मोहन दशाने (28) वर्तमान निवासी सतनाला धामनोद के रूप में हुई थी।

पुलिस जांच में यह पता लगा

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव स्वजनों को सौप दिया। इसके बाद जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाइयों और आसपास के लोगों से पूछताछ और मोबाइल काल रिकार्डिंग निकालना शुरू किया। इसके आधार पर पुलिस को मकान मालिक लखन पुत्र दिनेश बंदड़ (20) उसके भाई कुलदीप (19) और कमल पुत्र भेरूसिंह डोडियार (25) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपितों के यहां किराए पर रहता था

जिसमें आरोपितों ने बताया कि अजय लखन के घर में किराए से रहता था। अजय ने लखन की पत्नी के बारे में अपशब्द कहे थे। जिससे गुस्‍से में आकर लखन ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अचेत अवस्था में अपने भाई कुलदीप व दोस्त कमल के साथ मिलकर सागौर के पास खेडा रोड ले गया। जहां उसकी हत्या कर शव को पत्थर से कुचल दिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी सागौर नरबदसिंह ठाकुर, कार्य. सउनि गौरीशंकर सोलंकी, प्रआर रवि शैलीवाल, आ. रोशन गोड, भूषण कामले, रवि चौधरी, चंदरसिंह गावंड, प्रदीप यादव व सायबर सेल से प्रआर सर्वेशसिंह, आर प्रशांत सिंह चौहान व आर शुभम शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। टीम को धार पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply