Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

पाकिस्तान की सीमा से सटे वाडमेर और जालौन के अवैध हथियार खरीददार गिरफ्तार  

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खंडवा। निमाड़ की पिस्तौल और तमंचे अब पाकिस्तान की सीमा तक सप्लाई होने लगे हैं। खंडवा की कोतवाली पुलिस ने पाकिस्तान की सीमा से सटे वाडमेर और जालौन जिले के खरीदारों को पकड़ा। उनसे सात पिस्टल भी बरामद हुई है। उनकी निशानदेही पर बुरहानपुर के सिकलीकर और दलालों को भी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस को टीम बनाकर कड़क मेहनत करनी पड़ी। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद पुलिस इनके पीछे लगी रही। अंत तक पीछे नहीं हटी, जब तक बेचवाल और खरीददार पकड़े नहीं गए।

बड़े अफसर का सीधा हस्तक्षेप

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से 7 देशी पिस्टल एवं 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को पता चला था कि कुछ लोग पिस्टल खरीदीकर लेकर जाने वाले हैं। वह बाहर के हैं। जिनकी समय पर घेराबंदी कर नहीं पकड़ा गया, तो भाग सकते हैं। मामला बड़ा था, इसलिए कोतवाली पुलिस टीआई बलराम सिंह राठौर ने एसपी और दोनों एएसपी को बताया। सबने मिलकर एक टीम बनाई और टारगेट में भिड़ गए।

बैग खोला तो 7 पिस्टल मिली

टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर 2 व्यक्तियों को पकड़ा। इन व्यक्तियों ने अपना नाम देराराम पिता आदूराम जाति जाट उम्र 21 निवासी ग्राम आरवा, जिला जालौर राजस्थान एवं मीह पिता राणाराम सारण जाति जाट उम्र 20 साल निवासी ग्राम बैंड थाना सेठमा, जिला बाड़मेर राजस्थान का होना बताया। जिनके बैग से 7 देशी पिस्टल एवं 10 जिन्दा कारतूस जप्त किए।

बेचवालों तक ऐसे पहुंची पुलिस

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो वे जल्दी ही टूट गए। दोनों ने बताया कि खकनार बुरहानपुर के रहने वाले दलाल श्रीधर महाजन के मार्फत उक्त देशी पिस्टल एवं जिन्दा कारतूस रणवीर रणिया सिकलीगर निवासी ग्राम पाचौरी, खकनार, बुरहानपुर से खरीदना बताया।

बुरहानपुर के दलाल भी कब्जे में

बुरहानपुर के रहने वाले दलाल और एक राठौर उर्फ रणिया सिकलीगर को भी प्रकरण में आरोपी बनाया है। इन पर कोतवाली खंडवा ने अपराध क्र 977/23 धारा 25 (1-बी) (ए) 25 (1) (बी) में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। इस मामले की जांच कर अदालत में सारी कथा पेश की जाएगी। इनका रिमांड लेकर और भी मामले उजागर हो सकते हैं। इसके प्रयास भी पुलिस कर रही है।

पुराने रिकॉर्डधारी हैं आरोपी

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी देराराम लेगा का धार्मिक भावनाओं आहत करने एवं अवैध हथियार रखने तथा आरोपी लक्ष्मण सिंह सारण का कार डकैती के अपराध दर्ज होकर शातिर आदतन अपराधी हैं। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार एवं माल मश्रुका जप्त करने में निरीक्षक बलराम सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. सुभाष नावडें चौकी प्रभारी रामनगर, प्र.आर. अमित यादव, प्र.आर. लतेशपाल सिंह तोमर, प्र.आर. शेखर गुप्ता, प्र.आर. इरशाद अली, आरक्षक अरविंद सिंह तोमर, आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार का योगदान सराहनीय रहा है।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply