33 साल पहले मोहन यादव ने बड़वाह में एबीवीपी को किया था मजबूत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन। नवनिर्वाचित मुख्य मंत्रीडा. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपने छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। इस दौरान खरगोन जिले के शहर बड़वाह के एबीवीपी संगठन को मजबूत करने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई।

उन दिनों को याद करते हुए उनके मित्र नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि वर्ष 1990 में मोहन यादव निरंतर प्रवास करते थे। बड़वाह में एबीवीपी संगठन को खड़ा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके साथ ही वर्गों, विभिन्न प्रशिक्षण व आंदोलन सहित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने में डा. यादव का नेतृत्व मिला है।

भाजपा नेता जितेंद्र सुराणा ने कहा कि बड़वाह से डा. यादव का विशेष प्रेम रहा है। हाल ही में बड़वाह कालेज की नवीन बिल्डिंग के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये का फंड दिया था।

सुराणा ने कहा, बड़वाह को उनसे उम्मीद करने का पूरा अधिकार है। हम बड़वाह के विकास के लिए उनसे हमेशा मांग करेंगे और विश्वास है कि वह पूरा भी करेंगे। यहां के विकास के लिए आने वाला समय बेहतर है।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!