मध्य प्रदेश के सीहोर में भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला को देवर ने डंडे से पीटा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सीहोर। भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम लाड़ली बहना की पिटाई के आरोप का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हुआ। मप्र के सीहोर जिले के अहमदनगर थानांतर्गत बरखेड़ा हसन गांव का यह मामला बताया जा रहा है।

वीडियो में समीना बी (30) पति बबलू खां कहती नजर आ रही हैं कि भाजपा को वोट देने की जानकारी देवर को लगने पर पहले तो उसने अपशब्द कहे, फिर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में देवर की बीवी ने भी साथ दिया। उसने डंडा लाकर दिया, जिससे देवर ने मुझे खूब पीटा।

पड़ोसी के बीच- बचाव करने पर उसने पीटना बंद किया। महिला के अनुसार, उसने इस मामले की शिकायत थाने और कलेक्टर से भी की है। सीहोर जिले के थाने की एफआइआर में देवर जावेद खां द्वारा भाभी के साथ मारपीट करने का तो जिक्र है, लेकिन उसमें भाजपा को वोट देने के कारण मारपीट की बात नहीं की गई है।

108 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!