लव जिहाद, अंतरजातीय विवाह के खिलाफ अभियान शुरू करेगा सिंधी समाज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल । सिंधी समाज अंतरजातीय विवाह के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। विवाह योग्य युवक, युवतियों को लव जिहाद के खतरों के बारे में भी बताया जाएगा। संस्कार कक्षाएं शुरू की जाएंगी, ताकि नई पीढ़ी को अंतरजातीय विवाह से भविष्य में होने वाली परेशानियों के बारे में जागरूक किया जा सके।

अभियान को लेकर हुई चर्चा
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के संस्कार सभागार में आयोजित बैठक में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी दिल्ली-एनसीआर निवासी जवाहर बुलवानी ने देशभर में शुरू किए गए अभियान की जानकारी दी। बुद्धिजीवियों की बैठक का आयोजन किया जिसमें 88 वर्षीय शिक्षाविद् विष्णु गेहानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबूमल रीझवानी, संस्कार संस्था के सचिव बंसत चेलानी, चंद्र नागदेव, सिंधी सेंट्रल पंचायत के संरक्षक वासुदेव वाधवानी, चन्द्रप्रकाश ईसरानी, सुरेश जसवानी, नरेश चोटरानी, राष्ट्रीय सिंधी मंच के संयोजक रोशनलाल उतवानी, जिला भोपाल अध्यक्ष हीरो ईसरानी आदि शामिल हुए। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के दौरान ही संस्कार दिए जाएं। कन्याओं को इस बात की जानकारी दें कि लव जिहाद तथा अंतरजातीय विवाह से क्या-क्या नुकसान हैं।
देर से हो रहे विवाह पर चिंता
बैठक में इस बात पर भी चिंता प्रकट की गई कि दौर में युवाओं के विवाह देर से हो रहे हैं। जब विवाह देर से हो रहे हैं, तो कई रिश्ते टूट रहे हैं, जो बाद में अभिभावकों के लिए बहुत बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। इन समस्याओं के निदान के लिए समाज को जागरूक करने के साथ ही खासतौर पर लव जिहाद एवं अंतरजातीय विवाह के खिलाफ सख्ती से कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की गई।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

error: Content is protected !!