Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, राजस्थान में जल्दी घोषित होगा मुख्यमंत्री का नाम, BJP ने नियुक्त किये केंद्रीय पर्यवेक्षक

1 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी को जल्दी ही तीनों राज्यों के लिए नए मुख्यमंत्री मिल जायेंगे। पार्टी ने आज तीनों राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी। ये पर्यवेक्षक जल्दी ही इन राज्यों में जाएँगे और फिर इनकी मौजूदगी में बैठक होगी जहाँ विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे जो मुख्यमंत्री होगा।

MP के लिए हरियाणा के CM खट्टर सहित इन तीन को जिम्मेदारी  

भाजपा संसदीय बोर्ड ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के लैटर हेड पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को ये जिम्मेदारी दी गई है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply