Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा में सभी वर्गों के पद शत प्रतिशत भरे जाएं

2 min read
Text Size:

 जबलपुर। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व मप्र राज्य न्यायिक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में व्यवहार न्यायाधीश प्रवेश स्तर प्रारंभिक परीक्षा, 2022 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन माध्यम से विधिक दक्षता संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के संबंध में प्रशिक्षण देंगे

न्यायिक अकादमी के न्यायाधीशगण, जिला न्यायपालिका की विभिन्न स्थापनाओं से विषय-विशेषज्ञ, न्यायाधीशगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण अपने व्याख्यान के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने किया। दक्षता संवर्धन कार्यकम सप्ताह के प्रत्येक कार्य दिवस में सायं साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक संचालित किया जाएगा।

परीक्षा में सफल होने में सार्थक भूमिका का निर्वहन करेगा

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हाईकोर्ट इस बात को लेकर गंभीर है कि सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा में सभी वर्गों के पद शत प्रतिशत भरे जाएं। इसके लिए यह दक्षता कार्यकम अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को उक्त परीक्षा में सफल होने में सार्थक भूमिका का निर्वहन करेगा। प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू व न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने कहा कि विगत वर्ष के परीक्षा परिणामों को देखें तो अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पद उपयुक्त अभ्यर्थियों के अभाव में रिक्त रह जाते हैं।

परीक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के संबंध में योग्यता का वर्धन करेगा

यह दक्षता कार्यकम उपरोक्त वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही परीक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के संबंध में योग्यता का वर्धन करेगा। प्राधिकरण के सदस्य सचिव रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में 50 सत्र आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में मनोज कुमार श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार जनरल, प्राधिकरण व न्यायिक अकादमी के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अकादमी के निदेशक कृष्णमूर्ति मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply