यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के तिलक भवक इलाके का दृश्य है, जहां विद्युत ट्रांसफार्मर को प्रचार स्थल बना रखा है। यहां निजी संस्था ने अपना बैनर लटका रख है, जो उनके लिए सबसे सस्ता व सरल प्रचार-प्रसार है। किंतु, इसी तरह की लापरवाही कई दफा अप्रिय घटनाओं में बदल जाती हैं। जानकारी के अनुसार टांक चौराहे से गणेश चौक की तरफ जाते समय रास्ते में यह ट्रांसफार्मर दिखेगा। कुछ यही हाल अन्य जगहों पर भी देखने को मिल जाएगा। जहां विद्युत पोल समेत अन्य शासकीय संपत्तियां ऐसे प्रचार सामग्री से पटे हुए हैं। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही संबंधितों को सख्त हिदायत की भी दरकार है, ताकि खंबो पर अनर्गल बोर्ड समेत अन्य सामग्री की भरमार ना रहे। क्योंकि, फिलहाल ये सब हाल देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!