Skip to content
Saturday, 31 October 2026
सीहोर

वीडियो बनाकर फिल्मी स्टाइल में दोराहा टीआइ को जान से मारने की धमकी

2 min read
Text Size:

सीहोर। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में एक युवक दोराहा थाना प्रभारी को गोली मारने की बात कर रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

वायरल वीडियो में एक युवक दोराहा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा को एक युवक जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहा है। युवक की कमर में एक पिस्टल भी है। युवक वीडियो में अपने किसी छोटे भाई का मोबाइल छीने जाने का आरोप लगाते हुए दोराहा थाना प्रभारी को गोली मारने की बात कहता है।

भोपाल का रहने वाला है आरोपित
वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि युवक का नाम नसीम खां पिता बने खां निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी निशातपुरा भोपाल है। इस आरोपित पर बीते जान से मारने की धमकी, हत्या के प्रयास का प्रकरण दोराहा थाने में ही प्रकरण दर्ज है। साथ ही आरोपित ने इस दौरान दोराहे फायरिंग भी की थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है। इस संबंध में दोराहा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।
वीडियो में कहा, गोली जरूर मारूंगा
युवक वीडियो में कहता है- थाना दोराहा, जिला सीहोर टीआइ को हमारा सीधा चैलेंज। पकड़े गए तो गोली मार देना, नहीं तो मेरे बाप की कसम जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा। पूछ क्यों- तू पुलिसवाला है, हमारी शासन से कोई बुराई नहीं है। मगर तू हमारे छोटे भाइयों को परेशान कर रहा है। उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। उस गरीब का तूने मोबाइल रख लिया। कैसे आटो चलाकर, मेहनत-मजदूरी कर बेचारे पैसा कमाते हैं। रात-रातभर मेहनत करते हैं, सोचना चाहिए।
116 Views
What do you think?

Leave a Reply