Skip to content
Saturday, 31 October 2026
बैतूल

जिले में प्लांट क्लीनिक आयोजित किए गए

1 min read
Text Size:

 बैतूल- किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा  गत दिनों  जिले के ग्राम जम्बाड़ा, भडूस, चोपना, करपा, बोरीखुर्द, चौथिया एवं हीरापुर में प्लांट क्लीनिक आयोजित  किए गए। प्लांट क्लीनिक दलों के द्वारा किसानों को खरीफ बुआई, बीजों का चयन, बीजोपचार, कल्चर का उपयोग, बीजों की उन्नत किस्में, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, जैविक खाद का महत्व, फसल विविधीकरण की उपयोगिता, कीट एवं रोगों के लक्षण व निदान सहित मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

इसके अलावा किसानों को एमपी किसान एप पर रजिस्ट्रेशन करवाने, पशुओं के रखरखाव एवं रोग नियंत्रण सहित उद्यानिकी व मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी और समसामयिक की सलाह भी दी गई। इस दौरान प्लांट क्लीनिक दलों में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी, उद्यानिकी अधिकारी, मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को आवश्यक सलाह दी गई ।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply