Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर महादेव का किया पूजन अर्चन  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा/ओंकारेश्वर। प्रदेश में मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के पश्चात गुरुवार को दोपहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे मां नर्मदा जी के दर्शन कर भोले बाबा को जल चढ़कर पूजा अर्चना की एवं देश प्रदेश की सुख समृद्धि एवं शान्ति की मंगल कामना के साथ ही भगवान भोलेनाथ से एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बने इस हेतु प्रार्थना की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, क्षेत्रीय विधायक मान्धाता नारायण पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, प्रवक्ता सुनील जैन, देवेश पुरोहित के साथ ही खंडवा एवं नगर ओंकारेश्वर के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगमन पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, विधायक नारायण पटेल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की अग्रिम बधाइयां दी।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply