शादी में नेग लेने की बात पर भिड़े किन्नर, पुलिस थाने में हंगामा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 खंडवा- शादी में नेग लेने की बात किन्नरों के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्षों ने यहां भी जमकर हंगामा किया। कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। किन्नर सितारा बाई अपने साथियों के साथ आनंद नगर में स्वजन के यहां शादी समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंची थी।

नेग में दिए थे 5100 रुपये

वर-वधू के स्वजन ने भेंट स्वरूप उन्हें नेग में 5100 रुपये दिए। इसकी सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। पहले फोन पर दोनों पक्षों की बहस शुरू हुई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाना पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगाम हुआ। हंगामा को देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दूसरे पक्ष के पूनम नायक ने बताया कि शहर का काम गुरु हमें देकर गए हैं। यह जबरन वसूली कर रही है। दोनों पक्षों का हाईवोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे चला। उसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर दोनों को रवाना किया।

गुरु गद्दी को लेकर चल रहा विवाद
शहर में किन्नर गुरु गद्दी को लेकर लंबे समय से अपना अधिकार जमा रहे हैं। दो माह पूर्व भी इनका विवाद थाने तक पहुंचा था। जिनका समाधान भी कर दिया गया था, लेकिन दोनों पक्ष शहर में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक-दूसरे से विवाद करते आ रहे है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए।
293 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!