ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु का मोबाइल दानपेटी में गिरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 ओंकारेश्वर-  तीर्थनगरी ओम्कारेश्वर में दर्शन के लिए आए एक फौजी का मोबाइल और दस्तावेज दान पेटी के अंदर चले जाने से वह परेशान हो गया। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन और मौजूद पुजारी को घटना बता कर मदद मांगने पर ट्र्रस्ट ने विशेष परिस्थिति में दानपेटी खोलने का निर्णय लेकर उसे मोबाइल और दस्तावेज लौटाए गए। उड़ीसा से आए फौजी गोपालकृष्ण शेखर ने बताया कि मोबाइल में वापसी का टिकिट और साथ में जरूरी दस्तावेज भी थे।

ओड‍िशा से पत्नी व बच्चों के साथ फौजी गोपालकृष्ण ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आए थे। मंदिर के अंदर दर्शन लाइन से सटकर लगी दान पेटी पर मोबाइल रखने पर वह अंदर चला गया।

उसे निकालने की कोशिश के बाद उन्होने मंदिर कर्मचारी और ट्रस्ट प्रबंधन को यह बात बताई। फौजी गोपालकृष्ण की परेशानी को देखते हुए आपस में चर्चा कर दानपेटी खोलने का निर्णय लिया गया। पेटी खोलकर फौजी को मोबाइल और दस्तावेज लौटा दिए।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!