आज आएंगे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भैरुंदा। विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भैरूंदा आगमन होगा। जहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान वह भैरूंदा व चकल्दी मंडल की बैठक लेगें और कार्यकर्ताओं को संबोंधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नगर के सर्व मंगलम पैलेस गार्डन पहुंचेगें जहां कार्यकर्ता समागम को संबोंधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद मुख्यमंत्री का भैरूंदा में पहला दौरा होगा। इसके पूर्व वह मतदान सम्पन्न होने के बाद देर रात्री भैरूंदा पहुंचे थे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया था। मुख्यमंत्री अपने दौरे में दोनों मंडल के प्रत्येक बूथो के कार्यकर्ताओं से सीधे चर्चा करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में की गई मेहनत एवं अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने की भी सराहना करेंगे।

काउंटिंग एजेंटों को सांसद करेंगे प्रशिक्षित

कार्यकर्ता समागम के पूर्व क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव मतगणना स्थल पर काउंटिंग की कमान संभालने वाले एजेंटो को प्रशिक्षित करेंगे। बुदनी विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान के बाद सीहोर में मतगणना सम्पन्न होगी। जिसमें भाजपा से काउंटिंग एजेंट अपनी पूरी निगाह रखेंगे। कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव के द्वारा काउंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!