Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने उज्जैन में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने उज्जैन में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन कुमार पुरुषोत्तम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को मतगणना की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अवगत कराया।

अनुपम राजन ने आगामी 3 दिसंबर को उज्जैन जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा। मतगणना टेबलों, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

अनुपम राजन ने मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के लिये बनायी गई व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त उज्जैन डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply