Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

उम्मीदवारो की हार-जीत का फैसला ईवीएम में कैद, 15 दिन ट्रिपल लेयर सिक्यूरिटी में रहेगा स्ट्रॉन्ग रूम

2 min read
Text Size:

भोपाल- राजधानी में सातों विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग के बाद पीठासीन अधिकारी लाल परेड ग्राउंड ईवीएम मशीन लेकर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची ईवीएम मशीने को लालपरेड ग्राउंड पर विधानसभा वार जमा करने की व्यवस्था की गई थी। ताकि मतदान दलों को किसी प्रकार की परेशानी न हों। मशीनो को जमा करने का सिलसिला शनिवार अलसुबह तक चलता रहा। सामग्री जमा कराने के बाद मतदान कर्मचारी राहत की सांस लेते हुए अपने घरों को रवाना हो गये। इसके बाद ईवीएम मशीनो को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है।

तीन विधानसभा की ईवीएम रख दी गई जबकि बाकी विधानसभा की ईवीएम रखी जाने लगी। इस पूरे समय कलेक्टर आशीष सिंह, निगम कमिश्नर नोबल फैंकं ए, एडीएम प्रकाश सिंह चौहान, उपनिर्वाचन अधिकारी रविशंकर राय आदि अन्य अफसर मौजूद रहे। नयी सरकार के साथ ही चुनावी मैदान में उतरे सारे उम्मीदवारो की हार-जीत का फैसला इन ईवीएम में कैद है। ईवीएम की सुरक्षा के लिये स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ट्रिपल लेयर सुरक्षा का कड़ा घेरा लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार ईवीएम से भरा स्ट्रॉन्ग रूम आगामी 15 दिन त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा जिसकी पैरामिलिट्री फोर्स और जिला पुलिस के 200 जवानो की तैनाती सहित सीसीटीवी से चौबीसो घंटो निगरानी रखी जायेगी। अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में बनाये गये स्टांगरुम में विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग बूथ से लाकर सभी ईवीएम को रखा गया है। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा ले रहे है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply