Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

भारतीय जनता पार्टी ने अटेर के 16 मतदान केंद्रों पर पुर्नमतदान कराने की चुनाव आयोग से की मांग

2 min read
Text Size:

भोपाल- भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों पर पुनःमतदान कराए जाने की मांग की है। भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है। भिंड जिले के अटेर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली को 16 मतदान केंद्रों की सूची भेजकर वहां पुनः मतदान कराए जाने की मांग की है।

भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के मतदान संपन्न हुए हैं। भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 11,12 खडित, 17, 41 निवारी, 48 बड़पुरा, 49 बड़पुरी, 55, 67, 69, 70, 71 किशुपुरा, 103 मनेपुरा, 169 पीथमपुरा, 170, 171, 211 बीसलपुरा में पदस्थ पीठासीन अधिकारियों व उनके दल द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलीभगत कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।

उक्त मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग की घटना हुई, जिसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तत्काल चुनाव आयोग को की गई थी, पर समुचित कार्यवाही नहीं हुई। इन शिकायतों पर संबंधित मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारियों ने भी निराकरण नहीं किया और आम मतदाता को मतदान केंद्र के बाहर ही हतोत्साहित कर मत प्रयोग करने से वंचित रखा गया। यह कार्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 128, 129, 135 (क) के अंतर्गत आपराधिक कृत्य है व संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। कई मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की कमी रही, शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई।

एक मतदान केंद्र में मतदाता द्वारा एक से अधिक बार अपना मत ईवीएम में दर्ज कराया गया, जिसका वीडियो भी है, कई मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारियों को भी प्रभाव में रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग की है। ऐसी स्थिति में उक्त सभी मतदान केंद्रों के मतदान को शून्य घोषित कर पुनः मतदान हेतु अधिसूचना जारी की जाए। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी और प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply