कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल के पिता का हुआ निधन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद- सोहागपुर से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी पुष्पराज पटेल के पिता का बीती रात नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पटेल के पिता महेंद्र सिंह पटेल बीमारी के चलते नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने बीती शनिवार रात अंतिम सांसें ली। आज रविवार सुबह उनके पैतृक गांव भोखेड़ी में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें हजारों की संख्या में विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर के नागरिक एवम कांग्रेसी उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार के पश्चात उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह भी ग्राम भौखेड़ी पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी के पिताजी के निधन के चलते रविवार को कांग्रेस कार्यालय बंद रहा एवं क्षेत्र में कांग्रेसियों द्वारा प्रचार भी नहीं किया गया।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!