दीपोत्सव आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हिन्दू धर्म में दीपावली को सबसे बड़े पर्व का दर्जा दिया गया है। पांच दिनों तक चलने वाले इस दीपों के त्यौहार में तीसरे दिन माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस बार माता लक्ष्मी की पूजा के लिए दोपहर १.१५ से लेकर रात २.३२ तक ६ शुभ मुहुर्त हैं, इसमें हर वर्ग के लिए अपने हिसाब से खास मुहुर्त में पूजा कर सकते हैं। दीपावली पर ८ शुभ योग बन रहे हैं, इसमें ५ राजयोग और ३ शुभ योग रहेंगे। पिछले ७०० साल में ऐसा दुर्लभ मुहुर्त नहीं आया है। ५ राजयोग की बात करें तो दीपावली पर गजकेशरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के पांच राजयोग बन रहे हैं, जो शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु की स्थिति में बनेंगे। इसके अलावा महालक्ष्मी, आयुष्मान और सौभाग्य भी बन रहे हैं। लक्ष्मी पूजा के समय ऐसा संयोग सदियों में बना है।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!