कल सिराली आएंगे राहुल गांधी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, रहटगांव। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी 13 नवंबर को सिराली आएंगे। इस दौरान वे दोपहर 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल व जिला प्रभारी अवधेश सिसोदिया ने सिराली पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया। पटेल ने जिले के लोगों से सभा में शामिल होने का आग्रह किया है।

दिवाली मिलन व अन्नकूट उत्सव 14 को

हरदा सर्वब्राह्मण समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह व अक्कूट उत्सव 14 नवंबर को हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला में शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश पाराशर ने समाज के लोगों से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!