Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

संविदा कर्मचारियों ने किया चुनाव का बहिष्कार

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नियमित पदों पर काम करने वाले संविदा पैरा मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने पिछले पांच महीनों से वेतन न मिलने के कारण चुनाव का बहिष्कार किया है। मध्य प्रदेश संविदा पैरा मेडिकल स्टाफ कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन तिवारी ने बताया कि कई जिलों में पिछले पांच महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। बच्चों की फीस जमा करने के लिए कर्मचारियों के पास पैसे नहीं हैं। इस सम्बंध में विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि वेतन हेड में पैसा नहीं है तो दूसरे मद से इसमें वेतन मद में पैसा ट्रांसफर करने के लिए वित्त विभाग में फाइल भेज रहे हैं। वित्त विभाग बार-बार आपत्ति लगाकर फाइल वापस भेज रहा है जिसके कारण पिछले पांच महीने से संविदा पैरा मेडिकल स्टाफ और मेडीकल ऑफिसर डॉक्टरों को वेतन नहीं मिला है जिससे नियमित पदों के विरुद्ध कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बड़े अक्रोशित हैं।

नहीं मनाएंगे दीवाली
तिवारी ने कहा दीपावली है उसके बावजूद संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। तिवारी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव महोदय को पत्र लिखकर भी मांग की गई है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply