Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

राज बब्बर को ग्वालियर में याद आया कर्नाटक, पर्यटन के बहाने सिंधिया और महल पर भी किया हमला

3 min read
Text Size:

 कांग्रेस के पूर्व सांसद फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने ग्वालियर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभाओं को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि मुझे यहाँ कर्नाटक याद आ रहा है, कांग्रेस ने सीएम फेस नहीं घोषित किये जाने पर शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा, उन्होंने पर्यटन के बहाने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके महल पर भी तंज कसा।

राज बब्बर बोले एमपी में कर्नाटक जैसा रिजल्ट आने वाला है 

राज बब्बर ने एक होटल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने यहाँ जो देखा उससे मुझे कर्नाटक याद आ गया, मैं यहाँ जो बदलाव की भावना देख रहा हूँ उसमें जोश भी है, गुस्सा भी है और इमोशन भी है, कर्नाटक में भी छल, कपट, खरीद फरोख्त कर सर्कार तोड़ी थी यहाँ भी यही हुआ और फिर कर्नाटक की जनता ने मुंह तोड़ जवाब देकर कांग्रेस को दोगुनी सीट देकर सरकार बना दी अब एमपी में भी ऐसा होता दिख रहा है।

मुझे सीएम शिवराज पर तरस आता है : राज बब्बर 

सीएम शिवराज का नाम लेते हुए राज बब्बर ने कहा कि मुझे उनपर तरस आता है पिछली बार उनका चेहरा पार्टी ने हटा दिया था लेकिन ऊपर बैठे लोगों ने फैसला कर उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया लेकिन इस बार तो किसी पर भरोसा नहीं है, मंत्री, सांसद को पटक दिया बेचारे , उनका डिमोशन कर दिया वो अपनी जमीन खोजने की कोशिश कर रहे हैं ।

अमित शाह पर पलटवार किया, कसा भाजपा पर तंज 

बड़े नेता यहाँ आते हैं तो कहते हैं कांग्रेस सत्ता में आई तो लाडली बहना बंद कर देगी, गृह मंत्री ने आधी अधूरी बात कही मुझे दुःख हुआ, अरे आपको तो कुछ महीने पहले ही बहन याद आई है कमलनाथ तो नारी सम्मान की बात कर रहे है , इसमें बहन, भाभी, अम्मा, चाची,  मामी सबको सम्मान मिलेगा, खातों में पैसा आएगा, इनको तो वोट की राजनीति में बहन आ रही है, उन्होंने कहा कि हम चुनाव नहीं लोगों की भावना को लेकर चल रहे हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि हम सब ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और कमलनाथ की सरकार बनायें औ रवे अपने वादे पूरे करें, 15 महीने की सरकार में हमने कई वादे पूरे किये।

नाम लिए बिना सिंधिया पर हमला, महल को लेकर भी कही बड़ी बात 

राज बब्बर ने सिंधिया का नाम लिए बिना कहा कि मैं महलों पर ऊँगली नहीं उठाता लेकिन इतना कहूँगा कि अटारी पर बैठने  वालों, लोगों को इतना ऊपर नीचे मत देखों कि बहुत छोटे हैं,  इस ग्वालियर ने 57 साल का रिकोर्ड तोड़ दिया है यहाँ आपकी जमीन से कांग्रेस का मेयर बना दिया,  राज बब्बर ने पर्यटन के बहाने भी महल पर हमला किया, उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कहा है कि वे पर्यटन के लिए काम करेंगे, बहुत से हम जैसे गरीबों ने कभी महल नहीं देखे, हम भी चाहते हैं देखें, जब पर्यटन बढेगा तो जनता महल में भी जाएगी, वहां चाट खाएगी वहीँ दोने फेंकेगी ये जनता तय करने वाली है, ये सब होने वाला है ।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply