Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

जहां-जहां कांग्रेस आई, वहां-वहां तबाही लाई: मोदी

2 min read
Text Size:

सतना/छतरपुर/नीमच- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतना, छतरपुर और नीमच की चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए पूरा देश दिल्ली से शुरू होकर दिल्ली में खत्म हो जाता था। योजनाएं दिल्ली के एक कमरे में घोषित होती थीं। कांग्रेस के एक नेता अपने विदेशी दोस्तों को भारत की गरीबी दिखाने के लिए ले जाते थे। इससे पहले पीएम ने सतना की चुनावी सभा में कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। उसके पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में मप्र के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसीलिए मप्र को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जहां-जहां कांग्रेस आई, वहां तबाही लाई है।

पीएम ने वादा करते हुए कहा कि अयोध्या में जिस भक्ति से हम प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना रहे हैं, उसी भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। जिन्हें अभी भी घर नहीं मिला है, उन्हें मोदी की गारंटी है कि उनका घर भी बनेगा। 3 दिसंबर को सरकार वापसी पर पीएम आवास का काम तेजी से शुरू होगा। ये मोदी है, जिसने 4 करोड़ घर बनाए, लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया।
पीएम ने कहा कि मप्र में कांग्रेस ने आपके सामने 2 ऐसे नेता खड़े किए हैं, जो कई दशकों से मध्यप्रदेश कांग्रेस को चलाते हैं। आजकल दोनों एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा। मुफ्त में इलाज मिलना बंद हो जाएगा।

लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने समाज को बांटा। फूट डालो और राज करो की नीति पर चली। इनकी कुनीति से देश में आतंक और अराजकता को बढ़ावा मिला। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण का जज्बा एक परिवार की भक्ति में कुचल दिया। कांग्रेस देश में अस्थिरता-अराजकता फैलाना चाहती है। इसके लिए न जाने किस-किससे गुप्त समझौते किए हैं। विदेश के जो लोग भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी नजर आती है। कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण एक के बाद एक कई राज्यों से कांग्रेस साफ होती चली गई है। कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की, उसका समाधान भी भाजपा ने ही किया। यानी कांग्रेस मतलब समस्या, भाजपा यानी सीधा समाधान।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply