Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

इस चुनाव को आंदोलन बना दो : शिवराज सिंह चौहान

4 min read
Text Size:

ब्यावरा- पूर्व मुख्य मंत्री दिग्गविजय सिह की कर्मभूमि राजगढ़ की 05 में से 04 विधानसभा सीटों- खिलचीपुर के जीरापुर,राजगढ़ के चतुखेड़ा,ब्यावरा ओर नरसिंहगढ़ के कुरावर में मिले व्यापक जनसमर्थन से खुश होकर cm शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव को आंदोलन में बदल बड़बोली ओर झूट, फरेब,घोटालों की जननी कांग्रेस को सबक सिखाने का मंत्र दिया। देर शाम जीरापुर में हेलीकाप्टर से जीरापुर में उतरने के बाद cm चौहान को चातुखेड़ा,ब्यावरा, कुरावर सड़क मार्ग से जाना पड़ा। हर जनसभा में लगभग 03 घण्टे विलम्भ से पहुचने के बाबजूद जुटे जनसैलाब का धैर्य,उत्साह,उमंग दर्शनीय था।पहली बार जनसभाओं में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले आधी से ज्यादा थी।कस्बाई,शहर के मुकाबले महिलाएं दूर दराज के ग्रामीण इलाकों की ज्यादा थी। चातुखेड़ा,ब्यावरा, कुरावर में मंच पर पहुँचते पहुँचते रात धिर चुकी थी।इसके बाबजूद चौके चूल्हे की जिम्मेदारी की चिंता किए बिना महिलाए उनके जीवन मे क्रांतिकारी सामाजिक,आर्थिक बदलाव लाने वाले गुरु अपने भाई/मामा को सुनने,देखने के लिए बेताब थी। खिलचीपुर से राजा दिग्गी के सगोत्रीय भतीजे विधायक राजा प्रियवर्त सिह से बीजेपी के पूर्व विधायक मास्टर हजारीलाल दांगी मुकाबला कर रहे है।इस अंचल में राजा की गहरी जड़ो को उखाड़ने में मास्टर को पसीना आ रहा है। बीजेपी की निगाह में खिलचीपुर कांग्रेस का असीरगढ़ है। cm की असाधारण सफल रैली के बाद मास्टर ओर भाजपाइयों की धार तेज हो गयी।

राजगढ़ में पूर्व विधायक अमर सिंह,ब्यावरा में पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार,नरसिंहगढ़ में पूर्व विधायक मोहन शर्मा के समर्थन में रैलियों को संबोधित करते हुए cm चौहान ने कांग्रेस की भस्मासुरी नीतियों,रीतियों पर जमकर हमला बोलते हुए कहाकि काग्रेस संचालित जनकल्याण कारी योजनाओं को बंद करके महिलाओ,किसानों,मजदूरों,विद्यार्थियों के जीवन और उनके भविष्य को तबाह कर देती है।कमलनाथ ने सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की छात्रवर्ती, लेपटाप,उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए दी जाने प्रोत्सान राशि,सम्बल,तीर्थ दर्शन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,आवास आदि अनेक योजनाएं बंद कर दी थी। अब फिर सत्ता में लौटते ही लाडली बहना, जननी सुरक्षा सहित अन्य योजनाओं को बंद करने की धमकी दे रहे है।इस योजना से बहनों का सम्मान, गरिमा बढ़ी है। कमलनाथ को महिलाओ का कल्याण रास नही आ रहा है। कांग्रेस के कमलनाथ,राजा दिग्गी कोप्रदेश के चौमुखी विकास से ज्यादा चिता अपने अपने बेटों को सेट करने की है। कांग्रेस आम जनता का भला करने की बजाय परिवार वाद ओर लूट खसोट के लिए चुनाव लड़ रही है। Cm चौहान ने पिछले 18 सालों में सूखे,पिछड़े राजगढ की तस्वीर,तकदीर बदलने वाली कुण्डलिया, मोहनपुरा,पार्वती, रिंसी सहित अन्य सिचाई परियोजनाओं से किसानों, ग्रामीणों के जीवन स्तर में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहाकि कभी मृत माने जाने वाले सूखे पठार आज हरियाली के तराने गा रहे है।झोपड़िया पक्के मकानों में बदल चुकी है।चकाचक सड़को से शहरीकरण रोकने में मददगार रही। महिलाओ को अब मीलों से सर पर पानी ढोकर नहीं लाना पड़ेगा। नल की टोटी खोलो ओर मन चाह पानी भरो।cm ने राजगढ़ को 10 cm राइज स्कूल की सौगात से नवाजने ओर पार्वती बांध के डूब प्रभावितों को डबल मुआवजा, सहित अन्य सौगाते देने का वचन दिया।

Cm ने ब्यावरा में पगडी ओर माला तभी पहनना कबूल किया जब बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह पवार को विजय फतह मिलेगी। जीरापुर,राजगढ़, ब्यावरा में दर्जनों कांग्रेसियो ने बीजेपी का दामन थामा। कांग्रेस को तगड़ा झटका पूर्व जनपद अध्यक्ष विजय सिंह के अनुज ऋषिराज सिंह चौहान ओर कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दांगी के ग्राम पडोनिया के दो दर्जन से अधिक जिम्मेदार कांग्रेसियो ने बीजेपी का दामन थाम दिया। रैलियों को प्रत्याशियो, पूर्व विधायकों,जनपद अध्यक्षो,विभिन्न छत्रपों, दलीय पदाधिकारियों ने भी संबोधित करके कांग्रेस और कांग्रेस प्रत्याशियो की असफलताओं को सिलसिलेवार गिनाया।थोथे वायदों,गुमराह करने वाली फर्जी घोषणाओं से बचने की नसियत दी। राजगढ़ जैसे रण में कांग्रेस ने अभी तक किसी दिग्गज नेता को नही उतारा।स्थानीय नेता ही बीजेपी से मुकाबला कर रहे है।cm चौहान की सफल रैलियों के बाद कांग्रेस दबाब में आ गयी।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply