Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
राष्ट्रीय

शिलांग में उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय एससी-एसटी हब मेगा सम्मेलन आयोजित

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- एमएसएमई ने उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एससी-एसटी हब और मंत्रालय की अन्य योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मेघालय के शिलांग में एक मेगा सम्मेलन का आयोजन किया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में सचिव एस. सी. एल. दास और मेघालय औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड अध्यक्ष जेम्स पी. के. संगमा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस आयोजन में मेघालय के लगभग 600 एससी-एसटी आकांक्षी और विद्यमान उद्यमियों की भागीदारी देखी गई।

जेम्स पी. के. संगमा ने बताया कि सम्मेलन से राज्य में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को किस प्रकार लाभ होगा ताकि वे अपने उद्यमों की शुरूआत कर सकें और उनका विस्तार कर सकें तथा भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दे सकें। उन्होंने इस लक्ष्य को अर्जित करने के लिए मेघालय सरकार के 30 अरब डॉलर के योगदान के विजन का उल्लेख किया। उन्होंने शिलांग में एनएसएसएच सम्मेलन आयोजित करने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया, जो राज्य में सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply