Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। एबी रोड पर रामनगर से बावड़िया तक बने ब्रिज पर एक बार फिर से बीती रात हादसा हो गया। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन चालक को टक्कर मार दी। जिसे अन्य राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सत्यनारायण पिता मांगीलाल प्रजापति उम्र 45 निवासी रालामंडल हाल मुकाम भैरुगढ़ रविवार बीती रात 12 बजे प्रतिदिन की तरह कंपनी में सिक्योरिटी की नौकरी के लिए निकला था। तभी रामनगर से बावड़िया तक बने ब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे सत्यनारायण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के बाद सत्यनारायण ब्रिज के नीचे गिर गया। हालांकि वह ब्रिज से कैसे नीचे गिरा इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम किया गया।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply