Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

जिला अस्पताल के स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की कराई नार्मल डिलेवरी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। जिला अस्पताल देवास में रसलपुर निवासी श्रीमती सज्जो पति जाहिद में ट्रिपल बच्चों को जन्म दिया। जिला अस्पताल के स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की नार्मल डिलेवरी करायी गई। आरएमओ डॉ.अजय पटेल ने बताया कि 5 नवंबर को श्रीमती सज्जो पति जाहिद डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया गया की तीन बच्चें हैं। इनकी नार्मल डिलेवरी हो सकती है। ड्यूटी पर नर्सिग ऑफिसर श्रीमती रागिनी मिश्रा, पूजा सिरोलिया द्वारा सफलतापूर्वक ट्रिपल नवजात का जन्म करवाया। एसएनसीयू चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर दीक्षा द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जॉच की गयी। तीनों बच्चे एवं माँ पूर्ण स्वस्थ है। पहले बच्चे का वजन 2.65 किग्रा दूसरे बच्चे का 2.48 किग्रा तीसरे बच्चे का 2.05 किग्रा है। मां और बच्चें पूर्ण स्वस्थ है।सिविल सर्जंन डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल देवास में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। जिला अस्पताल में वर्तमान में सभी सुविधाए उपलब्ध है। आधुनिक ओटी, मॉड्यूलर ओटी में सफलतम तरीके से ट्रेंड चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा सफल प्रसव कराए जा रहे है। अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। जिसमें सामान्य एवं ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव किये जा रहे है। विगत वर्ष अप्रेल 2021 से मार्च 2022 तक 8 हजार 786 प्रसव कराए गए थे। इस वर्ष 1 अप्रैल से अक्टूबर 2023 तक कुल 10 हजार 170 सुरक्षित प्रसव कराए गए।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply