Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशाल कार रैली को दिखाई हरी झंडी

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल आशीष सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय एवं लायंस इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित विशाल कार रैली को लाल परेड मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर सभी से मतदान करने की अपील की।

रैली में जिला स्वीप नोडल अधिकारी ऋतुराज सिंह, एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, लायंस इंटरनेशनल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने विंटेज कार में सवार होकर रैली में भाग लिया और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विट्ठल मार्केट पर समाप्त हुई।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply