मतदाता जागरुकता के लिए मेगा कार रैली संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै। इसी क्रम में रविवार को सुबह हरदा डिग्री कॉलेज से मेगा कार रैली रवाना हुई। कार रैली को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली हरदा डिग्री कॉलेज से रवाना होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस हरदा डिग्री कॉलेज पर आकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों और नागरिकों को आगामी 17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!