अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा युवक-युवती पालक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसके पूर्व रविवार को बड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया गया। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम पूर्व घोषित 29 नवंबर में किया जाना है। जिसकी कार्ययोजना आगामी संगठन की बैठक में तय की गई थी। संगठन द्वारा पूर्व वर्ष भी आयोजन करवाया गया था, जिसे सामाजिक बंधुओं द्वारा खुद सरहा गया था। संगठन के सचिव ने उदय बेलापुरकर ने बताया कि आयोजन से जुड़ी समस्त जानकारी अतिशीर्ध आयोजन के सूचना पत्र के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक प्रदेश के सभी जिलों तक जानकारी पहुंचाने के लिए एक पृथक टीम तैयार की जा रही है। भगवान परशुराम जी से आयोजन की सफलता के लिए कामना की गई है। इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। जिसमें सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। साथ ही बताया गया कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संगठन की बैठक लगातार की जाएगी। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के वरिष्ठ कैलाश चतुर्वदी, प्रवीण काशिव, राकेश जोशी, देवेश शर्मा, उदय खले, मिश्रीलाल, महिला संगठन अध्यक्ष ज्योति जोशी, सचिव प्रीति जोशी, सीमा शर्मा, नीतू चौबे, अनिता मिश्रा, सुनीता सरोठिया, अमित शर्मा, परम चौबे, नीलेश शुक्ला सहित संगठन के सदस्यों उपस्तिथ होकर पूजन-अर्चन किया।
ब्राह्मण समाज संगठन आयोजित करेगा युवक-युवती पालक परिचय सम्मेलन

0 Views




