Skip to content
Friday, 6 November 2026
देवास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को आएंगे खातेगांव  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 नवम्बर को जिले की खातेगांव एवं सोनकच्छ विधानसभा में आकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह प्रभारी कमल अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया की अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर से खातेगांव पहुंचेंगे, खातेगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे श्री योगी हेलीकाप्टर से पहुंचकर हेलीपैड से सभा स्थल पर सोनकच्छ विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर के समर्थन में ग्राम चौबाराधीरा में आमसभा को संबोधित करेंगे।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply