नौका विहार के माध्यम से की मतदान की अपील

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले के छिपाबड़ के अटल सरोवर में नौका विहार के माध्यम से नागरिकों से आगामी 17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने उपस्थित नागरिकों को मतदान की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्य नगर परिषद अधिकारी खिरकिया राजेंद्र श्रीवास्तव, मुख्य नगर परिषद अधिकारी सिराली राहुल शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ खिरकिया, नायब तहसीलदार खिरकिया, थाना प्रभारी छीपाबड़ निकिता विल्सन, प्लाटून कमांडेंट होमगार्ड रक्षा राजपूत सहित अन्य अधिकार कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान होमगार्ड एवं नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों ने भी मतदान करने की शपथ ली।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!