Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज खंडवा में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा को सफलता प्राप्त हो इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को दोपहर 3 बजे छैगांवमाखन में एक चुनावी आम सभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव में खंडवा जिले की चारों सीटों पर पूर्व की तरह भाजपा के प्रत्याशी अपनी जीत का परचम लहराए और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खंडवा जिले में 5 नवंबर को आगमन हो रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन द्वारा जिले के चारों प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतर चुका है। खंडवा संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा में भाजपा का कमल खिले इस हेतु देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को खंडवा पधार रहे हैं। खंडवा की प्रत्याशी कंचन मुकेश तंनवे, मांधाता विधानसभा के प्रत्याशी नारायण पटेल, हरसूद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय शाह, पंधाना विधानसभा की प्रत्याशी छाया मोरे, बुरहानपुर के प्रत्याशी अर्चना चीटनीस, नेपानगर की प्रत्याशी मंजू दादू, भीकनगांव विधानसभा की प्रत्याशी नंदा ब्राह्मणे, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के सचिन बिरला, खरगोन के प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार,कसरावद के प्रत्याशी आत्माराम पटेल, महेश्वर के प्रत्याशी राजकुमार मेव, भगवानपुरा के प्रत्याशी चंद्रसिंह वास्कले के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर रविवार को दोपहर 3 छैगांवमाखन में एक चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जीताने के साथ ही विकास करने वाली भाजपा की सरकार फिर मध्य प्रदेश में काबिज हो इसका अनुरोध क्षेत्र की जनता से करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि श्री मोदी की सभा को लेकर पार्टी के पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें आम सभा को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। शनिवार को पार्टी पदाधिकारी ने छैगांवमाखन में मोदी की होने वाली सभा स्थल का निरीक्षण किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मोदी की सभा में खंडवा जिला सहित 12 प्रत्याशियों के क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता लाखों की संख्या में उपस्थित होगी। सभा मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, महापौर अमृता अमर यादव के साथ निमाड़ जिले के 12 प्रत्याशी मंच पर उपस्थित रहेंगे। अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेता जयपाल सिंह चावड़ा, संगठन संगठन प्रभारी राघवेंद्र गौतम, सुभाष कोठारी,अमर यादव, रामदागोरे, प्रत्याशी नारायण पटेल, छाया मोरे सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

142 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!