Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

प्रदेश के 75 हजार 332 सेवा निर्वाचकों को जारी किए इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश के 75 हजार 332 सेवा निर्वाचकों को इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें 73 हजार 043 पुरुष सेवा निर्वाचक और 2 हजार 289 महिला सेवा निर्वाचक शामिल हैं।

सेवा निर्वाचकों को ये पोस्टल बैलेट भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम के द्वारा भेजे गए हैं। सेवा निर्वाचकों द्वारा अपना मत अंकित कर यह डाक मतपत्र स्पीड पोस्ट से रिटर्निंग अधिकारी को भेजे जाएंगे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply