Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

दक्षिण पश्चिम का प्रत्येक कार्यकर्ता भगवानदास के रूप में चुनाव मैदान में – भगवानदास सबनानी

2 min read
Text Size:

भोपाल- चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दक्षिण पश्चिम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी भगवान दास सबनानी ने प्रातः कमला नगर थाने से जनसंपर्क प्रारंभ किया इसके बाद बापू नगर, डी सेक्टर, चाचू की दुकान ,नई शबरी नगर ,पुराना शबरी नगर, एमबीएस विद्यालय ,पुलिस लाइन, पुलिस पेट्रोल पंप, केला देवी मेडिकल ,कोपल स्कूल, नेहरू नगर चौराहे आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान भगवानदास सबनानी ने कहा दक्षिण पश्चिम का एक-एक कार्यकर्ता भगवानदास के रूप में चुनाव मैदान में है कड़े परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही प्रचंड विजय प्राप्त होगी। जनसंपर्क के दौरान बीडीए उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल लिली, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ,आशुतोष तिवारी, मंडल अध्यक्ष डिंपल श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद मुकेश राय ,निधि चौरसिया, अजय पांडे, कुंजी लाल यादव , विनोद बाथम, प्रमोद वर्मा , सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

शाम के जनसंपर्क में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के चुना भट्टी क्षेत्र में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने ब्राह्मण समाज के सभी बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में ब्रह्म और ब्राह्मण का अपना अलग स्थान है और भारतीय जनता पार्टी तो सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ ही काम करती है बिना ब्राह्मण समाज के मांगलिक कार्यक्रमों की भी कल्पना नहीं की जा सकती , मैं सारे सामाजिक बंधुओ का मैं वंदन करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि सब को साथ लेकर अधिक से अधिक समय, परिश्रम ,और ईमानदार सोच के साथ आप सबके बीच श्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास करूंगा। ईश्वर सर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply