Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

2 हजार 533 अभ्यर्थी निर्वाचन प्रक्रिया में लेंगे भाग

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश में 2 हजार 533 अभ्यर्थी निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है। प्रदेश में 2280 पुरूष अभ्यर्थी, 252 महिला अभ्यर्थी और एक थर्ड जेंडर अभ्यर्थी निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

जिलों में मशीनों की एफएलसी और द्वितीय रेंडमाइजेशन की कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति में होगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।  नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए थे। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई थी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। 17 नंवबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply