टोकन मिलने पर भी किसानों को समय पर नहीं मिला यूरिया खाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही इन दिनों किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को कृषि उपज मंडी केन्द्र पर खाद लिए बड़ी संख्या में शहर के आसपास के किसान यूरिया खाद लेने पहुंचे थे कई किसानों को आज की तारीख का टोकन भी दिया गया था, बावजूद इसके समय पर खाद नहीं मिलने से किसान बिफर गए। किसानों का कहना है कि हमें एक सप्ताह पहले से आज की तारीख का टोकन दिया गया था लेकिन सुबह से कतार में लगने के बाद भी समय पर यूरिया खाद नहीं दिया गया। जबकि रबी सीजन की शुरुआत हो चुकी है अब फसलों को यूरिया खाद देने का समय हैं। एसडीएम बिहारी सिंह ने बताया कि आजकल चीजों की ट्रैकिंग कम्प्यूटर के माध्यम से होती है। लॉगिन आईडी पासवर्ड के कुछ तकनीकी कारणों के चलते देरी हुई है। जल्द ही इसका निराकरण करके किसानों को टोकन के आधार पर खाद वितरित किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 330

Leave a Reply

error: Content is protected !!