Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करें

3 min read
Text Size:

ग्वालियर- भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में विधानसभा निर्वाचन – 2023 को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। संभागीय आयुक्त कार्यालय ग्वालियर में आयोजित बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हो, इसके लिये सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते करने के दिशा-निर्देश दिए। ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रत्येक जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने भी निर्देश दिये।

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव सम्पन्न कराने के लिये निर्वाचन आयोग सतर्क और गंभीर है। दोनों संभागों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ एनएसए व जिला बदर सहित सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएं।

अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिलाजिला नाकों पर 24 घंटे निगरानी हो। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। अवैध धन, मदिरा, अन्य मादक पदार्थों व अवैध हथियारों सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जाएं। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं। एसएसटी, एफएसटी व वीएसटी पूरी तरह मुस्तैदी और सतर्कता के साथ काम करें। दोनों संभाग में वल्नरेबल क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाताओं को भरोसा दिलाया जाए कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर अपना वोट दे सकें।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिये आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी जिलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही निर्वाचन में विघ्न डालने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी समस्याओं का आयोग के अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

संवेदनशील मतदान केन्द्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों की वेब-कास्टिंग की भी पुख्ता व्यवस्था हो। मतदान के संबंध में शिकायतों के निराकरण हेतु सी-विजिल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार हो। इसके साथ ही प्राप्त शिकायत का निराकरण 100 मिनट में करें। जिलों में अधिक से अधिक आदर्श मतदान केन्द्र बनाने के विशेष प्रयास किये जाएं।

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिले में पोस्ट ऑफिस से निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा शेष बचे मतदाता पहचान पत्रों का वितरण समय रहते कराया जाये। आवश्यकतानुसार बीएलओ का भी सहयोग लिया जाए।

ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिला कलेक्टरों ने अपने-अपने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये की गई तैयारियों के संबंध में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षकों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिये की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की जानकारी दी।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था अनुराग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, आबकारी आयुक्त ओ.पी. श्रीवास्तव, ग्वालियर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह, एडीजीपी ग्वालियर रेंज डी. श्रीनिवास वर्मा, आईजी चंबल रेंज सुशांत सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक कृष्णावेणी देशावतु सहित ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply