Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

चौथी से 8वीं तक के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, निरस्त हुई परीक्षाएं, आदेश जारी, नए टाइम टेबल की घोषणा जल्द

1 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश स्कूल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना हैं। माध्यमिक विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा को निरस्त कर दिया गया हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के नवीन टाइम टेबल की घोषणा बाद में की जाएगी।

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चौथी से आठवीं तक की छमाही परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 6 नवंबर से 18 नवंबर तक सरकारी स्कूल में चौथी से आठवीं की छमाही परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की गई थी लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा को निरस्त किया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि विधानसभा चुनाव के कारण छमाही परीक्षा को निरस्त किया गया है। अभी तक नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश के तहत जल्द नई टाइम टेबल की घोषणा की जाएगी। वहीं अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में छमाही परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply