प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों व चेक पोस्ट का निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के दौरान हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक हनीश छाबड़ा ने गुरूवार को पोखरनी पहुंचकर वहां के चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद स्थैतिक निगरानी दल से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार आशीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रेक्षक श्री छाबड़ा ने ग्राम पोखरनी व चारूवा के मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया और निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिये निर्देश दिए। उन्होने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के ििलए पेयजल, रैम्प, आने व जाने के लिये दो दरवाजे व शौचालय जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।

380 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!