Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

कार का कांच फोड़़कर दिनदहाड़े 3 लाख ले उड़े बदमाश

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। अज्ञात बदमाश एबी रोड स्थित कोर्ट के सामने से चार पहिया वाहन का कांच फोड़कर कार में रखे 3 लाख रुपए नगदी चुराकर ले गए। दिनदहाड़े वारदात होने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ित को इस घटना की जानकारी तब हुई, जब वह अपनी कार के पास आया। उसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोर्ट परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। हालांकि, बदमाशों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार, बलराम नाथ निवासी बरखेड़ा कायम ने ओमेक्स सिटी में प्लाट खरीदा था। उसके एग्रीमेंट को लेकर वह कोर्ट में स्टांप लेने पहुंचा था। कार में 3 लाख की नगदी राशि व पीछे वाली सीट पर एक बैग रखा था। जिसमें 20 लाख रुपए कीमत के व्यापारी के बिल भी रखे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाश कार का कांच फोड़कर 3 लाख नगदी सहित कागजों का बैग भी लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है। व्यापारी का आलू प्याज खरीदी का भी काम है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply