Skip to content
Friday, 6 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है…

2 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मुख्य बाजार घंटाघर की है। जहां नो पार्किंग में बेखौफ चारपहिया वाहन की एन्ट्री देखी जा सकती है। वह भी मुख्य सड़क या यूं कहें कि आवागमन के लिए बहाल मार्ग को छोड़कर सकरी गली में सामान पहुंचाने की बात सामने आई है, जो काफी तकलीफों से भरा हुआ दिखा। क्योंकि नो पार्किंग में वाहन की एंट्री के कारण वहां आवागमन व्यवस्था बेपटरी हो गई। वहीं प्रेशर हार्न की गूंज आमजन के लिये दुखदायी दिखा। इस दौरान दुकानदार समेत वहां मौजूद अन्य लोगों ने गाड़ी के चालक को समझाया कि थोड़ी दूर जाने के लिए 30 से 40 गाड़ी हटानी पड़ेगी। परंतु उसने एक नही मानी और मनमानी कर बैठा। परिणामस्वरूप गली में करीब एक घंटे आवागमन बाधित हुआ। लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। बता दें कि मुख्य त्यौहार दीपावली के चलते बाजार में शहरी क्षेत्र के अलावा दूरदराज ग्रामों सेे लोग यहां खरीददारी के लिये पहुंच रहे हैं। तैयारियों से जुड़े काम तथा कपड़ों की खरीददारी ने जोर पकड़ लिया है। बावजूद बाजार में तमाम इंतजामों की शुरूआत अब तक नही हुई है। जिसमें बेरिकेट्स, सुरक्षा दायरे का विस्तार , रूट डायवर्ट, सघन निगरानी, बड़े वाहनों की नो एंट्री समेत अन्य बिन्दू शामिल हैं। क्योंकि इनके अभाव में पल-पल पर समस्या उत्पन्न होना लाजमी है। इस संबंध में दुकानदारों ने कहा कि सख्ती के अभाव में जहां नियम टूटते हैं। वहीं नियमों को टूटता देख लोग बोलना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply