
अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना चौकी प्रभारी द्वारा बलवा ड्रिल रिहर्सल कराई गई। आरमोरर द्वारा परेड में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को टियर गैस संबंधी ट्रेनिंग दी गई। सभी को टियर गैस गैन से सेल को चलाकर बताया गया। परेड में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तालया, एसडीओपी अर्चना शर्मा, एसडीओपी खिरकिया जेयू सिद्दिकी, रक्षित निरीक्षक रजनी सिंह गुर्जर, निरीक्षक सुशील पटेल, अमित भावसार, उनि अनिलसिंह गुर्जर, घनश्याम शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
152 Views

