Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरकारी आवासों के बाहर खड़ी महंगी कारों में की तोड़फोड़

1 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश में चुनावी मौसम है, पुलिस शराब माफिया, हथियार तस्कर, नशे के सौदागरों पर नजर रखे है लेकिन ये नजर बदमाशों पर कितनी पैनी है ये राजधानी भोपाल में घटा एक घटनाक्रम से पता चल रहा है, बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी महंगी कारों को बेवजह तोड़ फोड़ दिया ।

बदमाशों ने महंगी कारों में की तोड़फोड़ 

राजधानी भोपाल के तुलसी नगर क्षेत्र में सरकारी आवास बने हैं यहाँ शासकीय कर्मचारी अधिकारी रहते हैं , जब ये जागे और घर के बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए उनकी महंगी कारों को किसी ने तोड़ दिया, कारों के शीशे टूटे हुए थे। घटना की जानकारी लगते ही सब इकठ्ठा हो गए।

शासकीय कर्मचारियों ने पुलिस में की शिकायत 

घटना से गुस्साए शासकीय कर्मचारी इकट्ठा होकर टीटी नगर थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत की, पुलिस ने कहा कि वो क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान कर जल्दी गिरफ्तार करेगी, लेकिन घटना का होना पुलिस की रात्रि गश्त की पोल जरुर खोल रहा है।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply