देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कि 39वीं पुण्यतिथि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कि 39वीं पुण्यतिथि है। वह देश भर में आयरन लेडी के नाम से मशहूर थीं। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 में प्रयागराज में हुआ था। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इकलौती संतान थीं। राजनितिक परिवार में जन्मी इंदिरा गांधी भी राजनीतिक क्षेत्र में सबसे आगे थीं। वह आजाद भारत की पहली महिला थीं जिन्होंने सरकार बनाई और पूरे भारत का नेतृत्व किया था।

उनके बाद देश को अब तक कोई भी महिला प्रधानमंत्री नहीं मिल पाई है। लोग भी उन्हें याद करते हैं क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में काफी अहम फैसले लिए हैं जिसकी वजह से पूरे देश में क्रांति आ गई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में खुद की अच्छी खासी पहचान बनाई और आज भी वह सभी के जहन में बसी हुई हैं। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के घर पुत्री का जन्म 19 नवंबर 1917 में हुआ था। वह पुत्री कोई और नहीं बल्कि इंदिरा गांधी थीं। महाराज 11 साल की उम्र में ही इंदिरा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बच्चों की वानर सेवा का गठन किया था जिसका नाम उन्होंने ‘मंकी ब्रिगेड’ रखा था। ये बच्चे भारतीय झंडे बांटते थे और पुलिस की जासूसी करते थे। उसके बाद वह 1959 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई थी।

इसके बाद उन्होंने 1964 में राज्यसभा की सदसयता ली। उसके साथ ही वह अपने पिता का भी राजनीतिक क्षेत्र के कार्यों में हाथ बटाने लगीं। उन्हें 1966 में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। उनका देहांत हो गया। 1984 में पंजाब विद्रोह का मुकाबला करने के लिए अमृतसर में हरमंदिर साहिब पर हमले का आदेश देने के कुछ महीनों बाद उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी। उनकी मौत हुई 39 साल पूरे हो चुके हैं, उनकी 39वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है।

308 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!