शिवकुमार ने दिया आप से इस्तीफा, अब कांग्रेस करेंगे जॉइन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

लोकसभा संयुक्त सचिव नर्मदापुरम नरसिंहपुर क्षेत्र के शिवकुमार ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, अब कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी करेंगे जॉइन

कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज सिंह पटेल का देंगे साथ

सेमरी हरचंद – मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस को चुनौती पेश करने वाली तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी ने अब एमपी में हाथ टेक दिए हैं पार्टी ने प्रदेश में कुल 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुनावी मैदान में है। बाकी विधानसभा सीटों से उम्मीदवार चुनावी में मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर कर रहे थे जो अब आप के प्रत्याशी घोषित न करने से नाराज है। सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से एक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी शिवकुमार पटेल ने इस्तीफा दे दिया है पटेल ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि परिवर्तन संसार का नियम है मेरी सोच वर्तमान व्यवस्था परिर्वतन की थी। जो मेरे क्षेत्र मेरे जिले मेरी लोकसभा में जो अव्यवस्था है। इनको सुधारने का मैने संकल्प लिया था। की में इनके खिलाफ लड़ूगा यही सोच के साथ मेने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। तन मन और धन के साथ पार्टी के साथ खड़ा रहा। मेरी ग्रह विधानसभा सोहगपुर जहा जनता के पास दो ही प्रमुख विकल्प होते थे हमने तीसरा विकल्प खड़ा किया मैने और मेरे साथियों ने आम आदमी पार्टी को घर घर पहुंचाया। बात चाहे सदस्यता अभियान की हो। पूरे मध्य प्रदेश में दो बार हम टॉप 10 में आए। बात चाहे केजरीवाल की गारंटी की हो तो हमने जन जन तक पहुंचाइ है। अभी हाल ही में पूरे मध्य प्रदेश में हम लोग नंबर 1 पर आए। बात जब चुनाव लडने की आई पार्टी के आलाकमान गोल मोल घुमाने लगे जिससे में और मेरे कार्यकर्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे है। जो दिल्ली से संदीप पाठक ने टीम भेजी है में उससे और पार्टी की वर्तमान कार्यशैली से हताश हो कर आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सम्पूर्ण जिले में मेरे और मेरे साथियों द्वारा जोड़े गए 1000 लोगो के साथ अपना स्तीफा देता हूं। यह कथन आम आदमी पार्टी के नर्मदापुरम नरसिंहपुर क्षेत्र से लोकसभा संयुक्त सचिव शिवकुमार पटेल ने देते हुए बताया कि हमने पार्टी को क्षेत्र में तीसरे विकल्प के रूप में लाए थे हमने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन हमें सोहागपुर से टिकट नहीं दिया गया बल्कि कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किए। पार्टी की कार्यशैली से आहत होकर मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। अब जल्द ही सोहागपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने 2500 लोगों के साथ सामूहिक रूप से कांग्रेस का हाथ थाम किसान नेता पुष्पराज पटेल के समर्थन में मैदान में आएंगे और कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगे।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!