Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने फिर बदले प्रत्याशी, भाजपा का तंज, “भारी आक्रोश और विरोध के बोझ तले दबी 4 टिकट पर हिट विकेट हुई”

2 min read
Text Size:

 टिकट वितरण के बाद पार्टी के अंदर मचे घमासान का पटाक्षेप करने की तरफ बढ़ रही कांग्रेस ने एक बार फिर अपने प्रत्याशियों को बदला है, कांग्रेस ने आज बुधवार को चार प्रत्याशियों को बदले जाने की घोषणा की है, जिन चार सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं उसमें सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जावरा विधानसभा सीट शामिल है, भाजपा ने कांग्रेस के टिकट बदलने पर तंज कसा है।

कांग्रेस ने फिर बदले चार प्रत्याशी  

कांग्रेस ने एक बार फिर अपने घोषित प्रत्याशियों में बदलाव किया है, की तरफ से जारी लिस्ट में चार सीटों पर प्रत्याशियों के बदले जाने की जानकारी दी गई है, इसमें सुमावली से  कुलदीप सिकरवार को बदलकर विधायक अजब सिंह कुशवाहा को,पिपरिया से गुरुचरण खरे की जगह विरेंद्र बेलवंशी को, बड़नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल को और हिम्मत श्रीमाल की जगह जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया है।

दूसरी सूची में भी तीन सीटों पर किया था बदलाव 

उल्लेखनीय है कि इन सीटों पर भारी विरोध हो रहा था, अजब सिंह कुशवाहा ने बीएसपी ज्वाइन कर ली थी और घोषणा की थी कि वे जब तक मुरैना जिले की सभी 6 सीटों पर जब कांग्रेस को हरा नहीं देते तब तक अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे, आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में भी तीन प्रत्याशी बदले थे, पार्टी ने गोटेगांव सीट से पूर्व विधायक शेखर चौधरी का टिकट बदलकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया, दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को टिकट दिया इसी तरह पिछोर सीट से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट दे दिया।

भाजपा ने कांग्रेस के टिकट बदलने पर तंज कसा है, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट किया – भारी आक्रोश और विरोध के बोझ तले दबी कांग्रेस 4 टिकट पर हिट विकेट हुई। 4 टिकट और बदलकर कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि वह करारी हार और बगावत से डरी हुई है इसलिए कांग्रेस को अपनी मुंह की खानी पड़ रही है। 
114 Views
What do you think?

Leave a Reply